आगरा:- चार बच्चो के पिता ने आर्थिक तंगी और घर के झगड़ो से परेशान होकर स्ट्रेची पुल से शाम के समय यमुना नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुँची पंद्रहवीं वाहिनी पीएसी और थाना पुलिस ने समय रहते उसको बचा लिया।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर का रहने वाला गिरीश पेशे से मजदूर है। परिवार में पत्नी ललिता और तीन बेटियाँ गुनगुन,काजल, मुस्कान सहित एक बेटा शिवम है। घर में पैसों की काफी तंगी है जिसके चलते पति-पत्नी के बीच रोजाना लड़ाई -झगड़े होते रहते थे। घर की रोजाना की क्लेश और तंगी से परेशान होकर गिरीश ने स्ट्रेची पुल से रात 8:00 बजे आत्महत्या करने के प्रयास में छलाँग लगा दी। कूदने के बाद वह किस्मत का धनी निकला और यमुना नदी के बीचों बीच एक टीले पर फस गया।
टीले पर फंसने के बाद वह खुद को बचाने के लिए मदद माँगने के लिए जोर-जोर से आवाज लगाने लगा। जब स्थानीय लोगो ने किसी व्यक्ति के यमुना नदी में से चिल्लाने की आवाज सुनी तो डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुँची पीआरवी 3077 ने युवक के यमुना नदी के बीचोबीच होने की जानकारी थाने पर दी। सूचना पर मौके पर रामबाग डिवीज़न चौकी और थाना पुलिस के साथ पंद्रहवीं पीएसी वाहिनी के सिपाहियो ने मौके पर पहुँच कर स्टीमर की मदद से उसको बाहर सुरक्षित किनारे ले आए। यमुना नदी से जिंदा वापस आने के बाद उसके मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के धन्यवाद दिया।
45 वर्षीय गिरीश को बचाने वाले दल में मुख्य रूप से पीसी कमल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल प्रणवीर, कांस्टेबल कपिल, राहुल, सतेंद्र, विजय, लोटस, विवेक यादव ,हरवेंद्र सिंह, खेलेंद्र और योगेश रहे।
रिपोर्टर- लवी किशोर
Agra News: यमुना में बहता हुआ युवक, टीले पर लगा रहा मदद की पुकार, बचाव कार्य जारी
- Agra News: रास्ता रोककर की थी अभद्रता, पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने आरोपियों को पहुँचाया सलाखों के पीछे - March 17, 2026
- दिल्ली में गूंजी वीर गोकुला जाट की शौर्य गाथा: सांसद राजकुमार चाहर की पहल पर भव्य शौर्य गीत का विमोचन - March 17, 2026
- आगरा नगर निगम में यूनीपोल आवंटन में भ्रष्टाचार की आशंका, महापौर हेमलता दिवाकर ने चेतावनी के साथ मांगी फाइलें - March 17, 2026