आगरा: शिल्प कला और संस्कृति के अनूठे संगम ताज महोत्सव का भले ही समापन हो गया हो लेकिन यह ताज महोत्सव कुछ ऐसी घटनाएं छोड़ गया जिसने अतिथि सत्कार पर सवाल उठा दिए है। ताज महोत्सव में एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक इस वीडियो के बारे में पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं है और यह घटना किस दिन की है, इसका भी पता नहीं चल सका है लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल आगरा में शिल्पग्राम में 17 से 27 फरवरी तक ताज महोत्सव का आयोजन हो रहा था। ताज महोत्सव में रोजाना हजारों की संख्या में देसी विदेशी पर्यटक और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। लेकिन इसके समापन के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जो ताज महोत्सव की छवि को धूमिल करता नजर आ रहा है।

इंस्टाग्राम पर agra_vibes00 नाम के पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में कुछ लोग एक सरदार के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें जो लोग सफेद रंग के कुर्ते पजामे पहने हुए हैं। वो लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं। मारपीट करने वाले ताज महोत्सव में प्रवेश द्वार पर राजस्थानी लोक कला के तहत ढोल बजाने और राजस्थानी नृत्य करने का काम कर रहे थे।
वायरल वीडियो के अनुसार एक सरदार से इन लोगों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बात इन लोगों ने उस सरदार के साथ मारपीट शुरू कर दिया। हालांकि कुछ लोग बीच बचाव में पहुंचे तब जाकर यह मामला शांत हुआ।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026