आगरा: शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों की जान जोखिम में आने लगी है। ईदगाह कटघर कॉलोनी में पिछले दिनों सुबह एक बुजुर्ग महिला को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। ये कुत्ते महिला खींच कर रोड से बगल की गली तक ले गए और उसे कई जगह काट कर घायल कर दिया। महिला की चीखें सुनकर क्षेत्रीय निवासियों ने उसे किसी तरह इन कुत्तों से बचाया।
इस घटना से तय हो गया कि नगर निगम द्वारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाने के बाद भी आवारा कुत्तों की संख्या और आतंक में कमी नहीं आई है।
यह घटना विगत बारह दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। दो मिनट, 37 सेकेंड के वीडियो में ईदगाह कॉलोनी की सड़क पर एक महिला जाती दिख रही है। यहां पहले पांच कुत्ते महिला को भौंकते हुए घेर लेते हैं। शुरुआत में महिला हाथ से इशारा करते हुए कुत्तों को भगाती और डराती है। लेकिन, इसी बीच तीन कुत्ते और आ गए। एक कुत्ता कपड़े को दांत से दबाकर महिला को रोड पर पीठ के बल गिरा देता है। महिला किसी तरह सड़क पर बैठती है। अपने दुपट्टे को लपेटकर कुत्तों को मारती है। कुत्तों का झुंड महिला पर हावी है। तभी चारों ओर से कुत्ते महिला को घेरते हैं और रोड से घसीटते हुए बगल की गली तक ले जाते हैं। चारों ओर से घेरा बनाकर ये कुत्ते महिला को नोंचने लगते हैं।
महिला चिल्लाती है, बचाने के लिए गुहार लगाती है। इस वक्त कुत्ते नोंच रहे थे, तब उनके भौंकने की आवाज शांत थी। इस वजह से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मोहल्ले के चार पुरुषों ने लाठी-डंडा और पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। महिला के शरीर पर कई जगह घाव हो गए थे। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि महिला घरों में काम करती है। वह रास्ते से गुजर रही थी। तभी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की कुत्ते लगातार महिला पर भौंक रहे है और उसे नोचने का काटने का प्रयास कर रहे है , महिला इन्हें दूर भगाने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान महिला नीचे गिर जाती है। इसके बाद भी ये कुत्ते महिला को नहीं छोड़ते।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुत्ते महिला को एक खाली जगह पर खींचकर ले गए और महिला को काटा और नोचा, इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हुई है। महिला पर कुत्ते काफी देर तक हमला करते है। इसके बाद आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचते है और महिला की जान बचाते है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी में विधान परिषद की छह शिक्षक सीटों पर चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ: डॉ. अनूप शर्मा - January 5, 2026
- यूपी पुलिस भर्ती 2026: सिपाही बनने का सपना होगा सच, सीएम योगी के निर्देश पर आयु सीमा में 3 वर्ष की बड़ी राहत - January 5, 2026
- जब भरोसा बना ब्रांड: क्यों ‘द मिस्त्री’ TheMistry केवल एक ऐप नहीं बल्कि सामाजिक-आर्थिक क्रांति है - January 5, 2026