आगरा: थाना शाहगंज इलाके की पुलिस चौकी पृथ्वीनाथ फाटक के नजदीक एक विवाहिता पिछले तीन दिन से अपने ससुराल के गेट पर बैठी हुई है। ससुरालियों और उसके पति में उसे धोखे से बाहर निकाला और घर के दरवाजे उसके लिए बंद कर दिये गए। इसके बाद पीड़िता लगातार दरवाजे खटखटाती रही लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पीड़िता का रो रोकर बुरा हाल है।
जसोदा का आरोप है कि उसके पति ने अपनी ही चचेरी बहन से शादी कर ली है और अब उसके ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। पिछले तीन दिन से जसोदा अपनी ससुराल की चौखट पर बैठी हुई है। पीड़िता जसोदा ने पूरे मामले की जानकारी अपनी बहन को दी तो उसकी बहन भी जसोदा के साथ उसकी ससुराल के बाहर बैठ गईं। ये दोनों महिलाएं अब घर के दरवाजे खुलने का इंतजार कर रही हैं।
देवर भी करता है छेड़खानी
पीड़िता जसोदा का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं और उससे दहेज़ की मांग करते हैं। उसके साथ लगातार ससुराल में देवर द्वारा छेड़खानी भी की जा रही थी। वहीं जसोदा की बहन का कहना है कि बहन के ससुर रिटायर्ड दरोगा हैं। उनका पुत्र शादी के बाद से ही उनकी बहन को परेशान कर रहा है। घर वालों ने काफी रुपया खर्च कर शादी की थी लेकिन शादी के बाद से ही उनकी बहन को परेशान किया जा रहा है।
शाहगंज थाने में हुई शिकायत
पीड़िता जसोदा की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ थाना शाहगंज पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब देखना होगा कि ससुराल की चौखट पर धरना दे रही बहु को कब तक न्याय मिल पाता है।
- Agra News: ‘समरसता यात्रा’ से दिया गया सामाजिक एकता का संदेश, संतों और समाज के विभिन्न वर्गों ने किया भव्य स्वागत - February 18, 2026
- श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न - February 18, 2026
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026