आगरा: थाना एत्माउददौला क्षेत्र का निवासी एक हलवाई विगत रात्रि दो महिलाओं के साथ बाइक से लौटते समय तालाब में डूब गया। क्षेत्रीय लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। इनमें हलवाई की मौत हो गई। दोनों महिलाओं का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एत्माउददौला क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय विजेंद्र कुशवाह हलवाई का काम करता था। शुक्रवार को विजेंद्र, रेखा और सीमा नामक दो महिलाओं को साथ लेकर हलवाई का काम करने के लिए ग्राम सेमरा गया था। रेखा और सीमा को वह पूड़ी बनाने के लिए ले गया था।
शुक्रवार रात को काम पूरा होने के बाद बाइक से विजेंद्र अपने घर जाने के लिए निकला, बाइक पर उसके साथ रेखा और सीमा भी थी। खंदौली में बाइक किसी वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई। बाइक सहित तीनों सड़क किनारे बने तालाब में डूब गए, चीख-पुकार मचने पर पुलिस और स्थानीय लोग आ गए। तालाब में डूबे विजेंद्र के साथ ही दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। हादसे में विजेंद्र की मौत हो गई। रेखा और सीमा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा कॉलेज में एनएसएस के विशेष ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश - May 31, 2026
- Agra News: फतेहाबाद रोड पर छाया ‘तकनीक का जादू’, ड्रोन और लेजर लाइट शो के अद्भुत नजारों से जगमगाया आसमान - May 31, 2026
- Agra News: हाईवे को जाम से मिलेगी मुक्ति, 1 जून से हाथरस-अलीगढ़ रूट की बसें अब आईएसबीटी के बजाय ‘टेढ़ी बगिया’ से होंगी संचालित - May 31, 2026