आगरा। फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर जिला जेल पहुंचे, जहां उन्होंने पनवारी कांड में सजा काट रहे चाहरवाटी के गांव अकोला के 34 बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 28 मई को सजा का फैसला सुरक्षित रखे जाने के बाद भी चाहर ने सभी से मुलाकात की थी।
मुलाकात के दौरान सांसद चाहर ने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन सब जानते हैं कि घटना के लिए कौन जिम्मेदार हैं और उन्होंने उस समय प्रभावी और तथ्यात्मक पैरोकारी नहीं की। उन लोगों पर वे टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि जिला न्यायालय के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी और इसके लिए बड़े वकीलों की जिम्मेदारी उन्होंने ली है। उनकी प्राथमिकता फिलहाल सभी की जमानत कराने की है।
जेल में भी समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से हाईकोर्ट में अपील कर जमानत और प्रभावी पैरोकारी की मांग की। सांसद चाहर ने कहा कि पहले कुछ लोगों की जिम्मेदारी थी लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई और 35 साल से अकोला चाहरवाटी के लोगों की ओर से किसी ने पलटकर देखा तक नहीं।
- Agra News: रामबाग फ्लाईओवर के नीचे युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर जमकर हुआ हंगामा, वीडियो वायरल - February 20, 2026
- Agra News: परिवहन विभाग की सहकारी समिति में 61 लाख की बड़ी हेराफेरी, सचिव सहित 3 पर FIR - February 20, 2026
- भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का हंगामा: AI समिट में मची अफरा-तफरी, सीएम योगी बोले- अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस - February 20, 2026