
आगरा। ताजनगरी के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक ‘आग का गोला’ बन गई। गनीमत यह रही कि चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसा उस समय हुआ जब कार को मरम्मत के लिए वर्कशॉप ले जाया जा रहा था।
सर्विस सेंटर पहुंचने से पहले हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पुरानी इस कार में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। चालक इसे ठीक कराने के लिए शोरूम स्थित वर्कशॉप की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक बोनट से धुआं उठने लगा और पलक झपकते ही पूरी कार आग की लपटों में घिर गई।
शॉर्ट सर्किट बना वजह!
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक उसकी लपटें और काला धुआं दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों के प्रयास भी आग बुझाने में नाकाम रहे। माना जा रहा है कि वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।
आधे घंटे तक बाधित रहा ट्रैफिक
सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना के कारण हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026