आगरा: पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी को दो दबंग युवकों ने फाइनेंस कर्मी बनकर रोक लिया। फाइनेंस ना जमा होने की बात कहकर परीक्षार्थी से बाइक छिनी और फिर बाइक लेकर फरार हो गए। बाद में युवक ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह कोई फाइनेंस कर्मी नहीं थे बल्कि इसी क्षेत्र के दबंग युवक थे। पीड़ित ने इस मामले में शिकायत करने की बात कही है।
पूरा मामला ट्रांस यमुना के टेढ़ी बगिया क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पिनाहट से एक युवक पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। वह सुबह बाइक से निकला था और ट्रांस यमुना के पास टेढ़ी बगिया पर दो युवकों ने उसे रोक लिया। कहने लगे वह फाइनेंस कर्मी है और बाइक का फाइनेंस जमा नहीं है यह कहकर युवक से बाइक छिनी और बाइक लेकर फरार हो गए।
फिलहाल युवक से बाइक छिनने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है तो वही पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से मामले की जांच पड़ताल करने की बात कही है। इस घटना के बाद युवा के अपना पुलिस भर्ती परीक्षा देने भी नहीं जा सका घटना की जानकारी पीड़ित ने अपने परिजनों को दी है।
- संसद में युवाओं के भविष्य पर चर्चा क्यों नहीं? विपक्षी सांसदों के साथ स्पीकर से मिले राहुल गांधी, कहा—छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं - July 21, 2026
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: फतेहाबाद-बाह मार्ग पर कैंटर और कार की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत - July 21, 2026
- भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी का 125वां स्थापना वर्ष: मथुरा चौरासी से होगा ‘तीर्थ सुरक्षा महामहोत्सव’ का आगाज - July 21, 2026