आगरा: थाना सिकंदरा के अंतर्गत स्थित यूपीएसआईडीसी क्षेत्र की एक जूता फैक्ट्री में गुरुवार की शाम कंप्रेसर फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। तेज धमाके के साथ कंप्रेसर फटा तो फैक्टरी में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतक फैक्ट्री में टेक्नीशियन था। परिजनों ने शव को फैक्ट्री के बाहर रख कर हंगामा भी किया। उनकी मांग थी कि फैक्ट्री मालिक को मौके पर बुलाया जाए।
यूपीएसआईडीसी क्षेत्र की सी 26 में हिट्स एक्सपोर्ट्स नाम से जूता फैक्ट्री है। यहां पिछले दस सालों से ग्वालियर रोड, इटौरा के मकरोल गांव निवासी अमर सिंह (44) टेक्नीशियन का काम करते थे। गुरुवार दोपहर वे फैक्ट्री में एसी ठीक कर रहे थे। एसी का गैस कंप्रेसर फट गया, जिससे वे घायल हो गए। फैक्ट्री वर्कर्स अमर सिंह को लेकर निजी अस्पतालों में गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वे शव लेकर फैक्ट्री के गेट पर बैठ गए। उन्होंने रोते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि अमर सिंह के तीन बेटे हैं। जिनकी उम्र दस, सात और पांच साल हैं।
परिजनों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर थे। दोपहर की घटना थी लेकिन परिजनों को सूचना शाम को दी गई। फैक्ट्री मालिक ने फैक्ट्री बंद करा दी। परिजन मांग कर रहे हैं कि मुआवजा मिले, पेंशन बांधी जाए। पुलिस ने समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026