आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शुक्रवार को जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय के पास पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जामुन, आम, नींबू, संतरा, अमरूद जैसे फलदार पौधे रोपे।
पौधारोपण के दौरान भाजपा अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे नगर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाया जा सके।
राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक वृक्ष मां के नाम 2.0’ अभियान से प्रेरणा लेकर पार्टी कार्यकर्ता एक विशेष जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि हर कार्यकर्ता अपनी मां के नाम से एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, उसकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक महेश शर्मा, हेमंत भोजवानी, नवीन गौतम, मनोज राजौरा, पार्षद रेनू गुप्ता, श्रवण कश्यप, करुणानिधि गर्ग, मनमोहन कुशवाहा, बॉबी लाले, राहुल सागर, विक्रांत तिवारी, अभिषेक गुप्ता मोंटी, मुनेश प्रजापति, संचित कुलश्रेष्ठ, मोहित पांडे, सुनील करमचंदानी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Agra News: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, आगरा में 22 फरवरी को चलेगा चौथा विशेष अभियान - February 21, 2026
- राजसी स्वागत के बीच आगरा पहुंचे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री, ताजमहल की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध - February 21, 2026
- आगरा में होली से पहले बड़ी कार्रवाई: राजस्थान से आई 13 क्विंटल मिलावटी खोये की खेप पकड़ी, JCB से कराया नष्ट - February 21, 2026