लखनऊ/आगरा। ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रेस क्लब और पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मनोज मिश्रा ने मुख्यमंत्री को ताज प्रेस क्लब में अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी दी, साथ ही शासन से स्वीकृत लगभग 50 लाख रुपये की धनराशि से प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। उन्होंने प्रेस क्लब में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जनवरी माह में आगरा आने की संभावना जताई।
मुलाकात के दौरान ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने पत्रकारों के हित में ठोस कदम उठाने और क्लब की समग्र बेहतरी के लिए सहयोग का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के कल्याण और प्रेस क्लब के विकास के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने मनोज मिश्रा को ताज प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई भी दी।
भेंट के अवसर पर मुख्यमंत्री को शिव जी की एक प्रतिमा भेंट की गई। इस मुलाकात में एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।
ताज प्रेस क्लव के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह उनकी तीसरी मुलाकात थी और यह वार्ता पूरी तरह सार्थक व सकारात्मक रही।
इस भेंट को आगरा के पत्रकार जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में प्रेस क्लब और पत्रकारों को नई सुविधाएं और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात पर पत्रकारों में हर्ष, ताज प्रेस क्लब को नई पहचान की उम्मीद
ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्रा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात को लेकर आगरा के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। इस शिष्टाचार भेंट को पत्रकार हितों और प्रेस क्लब के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री से प्रेस क्लब अध्यक्ष की मुलाकात पर ताज प्रेस क्लब, आगरा से जुड़े पदाधिकारियों व वरिष्ठ पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया। क्लब पदाधिकारियों अजेंद्र चौहान, सज्जन सागर, आलोक द्विवेदी, पीयूष शर्मा, विवेक जैन, धीरज शर्मा, आदर्श नंदन, एस.पी. सिंह, अनिल राणा, फरहान खान, शरद शर्मा, अरुण रावत, जगत नारायण शर्मा, राजेश दुबे, राजेश शर्मा, वीरेन्द्र इमेल, मनीष जैन, शीतल सिंह, जय सिंह, राज कुमार मीणा, मनोज गोयल, एस पी सिंह, लवी किशोर, मनीष भारद्वाज, दिलीप सुराणा, आदि ने इस मुलाकात को अत्यंत सार्थक बताया।
पत्रकारों ने आशा जताई कि मनोज मिश्रा के नेतृत्व में ताज प्रेस क्लब न केवल आगरा बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी एक नई, सशक्त और सकारात्मक पहचान स्थापित करेगा। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री से हुई यह वार्ता आने वाले समय में पत्रकारों के कल्याण, सुविधाओं के विस्तार और प्रेस क्लब के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।
रिपोर्टर- शीतल सिंह माया
- ’फोटोजीवी सरकार को देश की छवि की चिंता नहीं’: AI समिट की अव्यवस्था पर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार - February 18, 2026
- ’फोटोजीवी सरकार को देश की छवि की चिंता नहीं’: AI समिट की अव्यवस्था पर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार - February 18, 2026
- लखीमपुर खीरी: मासूम से छेड़छाड़ पर भड़का आक्रोश, आरोपी युवक गिरफ्तार; अवैध सैलून पर चला प्रशासन का बुलडोजर - February 18, 2026