आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा आज वर्ल्ड हैंड राइजिंग डे के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा जागरूक पत्रक भी मरीजों में वितरित किए गए।
इस दौरान प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अंकुर गोयल ने मरीज और तीमारदारों को जानकारी देते हुए बताया कि समय-समय पर अपने हाथ किस तरह से धोने चाहिए। हाथों को स्वच्छ रखना चाहिए, जिससे उन्हें किसी भी तरह की बीमारी न लगे। हाथ न धोने से कई तरह की बीमारी हमारे शरीर में पहुंचती हैं। इसलिए समय-समय पर हमें हाथ को स्वच्छ रखना चाहिए।
जूनियर डॉक्टरों ने हाथों को साफ़ रखने का संदेश देते हुए लोगों पत्रक भी वितरित किए। साथ ही कॉलेज परिसर में जागरूकता रैली भी निकाली। कार्यक्रम में डॉक्टर सपना बंसल सहित कई चिकित्सक और जूनियर चिकित्सक मौजूद रहे।
- आगरा में पूर्ति निरीक्षक को बदनाम करने की साजिश, फेसबुक-व्हाट्सएप पर फर्जी वीडियो वायरल करके छवि बिगाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज - March 17, 2026
- आगरा में पत्रकार पर हमला: खबर छापने से नाराज दबंगों ने जमकर पीटा, पुलिस कमिश्नर तक पहुँचा मामला - March 17, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की धूम: 11 जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाएगा एक टीका - March 17, 2026