आगरा: गरीब सेना के संचालक बाल योगी के निशाने पर अक्सर टोरंट पावर, नगर निगम या फिर जन प्रतिनिधि रहते हैं जिनके खिलाफ उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया अक्सर देखने को मिलती है लेकिन इस बार उनका निशाना सरकारी स्वास्थ्य महकमा है और निशाने पर आगरा का एसएन हॉस्पिटल है।
बाल योगी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एसएन हॉस्पिटल का बताया जा रहा है जहां खड़े होकर उन्होंने एसएन हॉस्पिटल की कार्यशैली पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि
सरकारी अस्पताल एस एन मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा
हो रखी है। 200 करोड़ की लागत से बने बिल्डिंग को महज गरीबों का शमशान घाट बनाकर छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि दो सो करोड़ की लागत से नई सुपर स्पेशल बिल्डिंग बनाई लेकिन सबकुछ भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया। नई बिल्डिंग सेंट्रलाइज्ड होनी थी लेकिन वो एसी उस समय चले जब cm का दौरा था और आज वो मूक दर्शक् बने हुए हे।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026