आगरा। परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच झगड़े का एक अजीब मामला सामने आया है। झगड़े की वजह जानकार काउंसलर भी चौंक गए। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी खुद तो शराब पीती है, उसे भी जबरदस्ती शराब पिला देती है। इसी से तंग आकर पति पत्नी को मायके छोड़ आया है। पति-पत्नी के बीच के इस मामले को सुनकर काउंसलर भी हैरान रह गए।
जब दोनों पति पत्नियों की काउंसलिंग हुई तो दोनों के बीच मौके पर ही तकरार होने लगी। पति का आरोप है कि पत्नी रोज दारू पीती है और उसे भी जबरदस्ती पिला देती है। वह शराब नहीं पी सकता लेकिन फिर भी पत्नी जबरदस्ती करती है। पत्नी एक बार में तीन से चार पैग पीती है। पति को शराब पीना बिल्कुल पसंद नहीं है। हालांकि पत्नी ने सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है।
सिकंदरा में रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि उसके पति ने मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया है। अब वह मायके में रह रही है. इसके बाद पति को राजस्थान से काउंसलिंग के लिये बुलाया गया। पति ने बताया कि दो माह पहले उसकी शादी हुई थी। पहली ही बार में उसने शराब पीने की बात कही। इसके बाद हर रोज शराब पीने लगी और उसे भी जबरदस्ती पिलाने लगी। वह पत्नी की शराब पीने की लत से बेहद परेशान हो गया। मजबूरी में मायके छोड़ आया। फिलहाल काउंसलर ने उन्हें अगली तारीख दी है, समझौता कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- राम मंदिर चढ़ावा गबन केस: सभी आठ आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल, न्यायिक प्रक्रिया शुरू - September 23, 2026
- वंदे मातरम के 150 वर्ष: 25 सितंबर को आगरा में गूंजेगा एक साथ एक स्वर, 1 लाख 51 हजार लोग करेंगे सामूहिक गायन - September 23, 2026
- तिरुपति बालाजी के दिव्य स्वरूप में सजे महागणपति: पंचम गणेश महोत्सव के दसवें दिन दक्षिण भारतीय श्रृंगार ने मोहा भक्तों का मन - September 23, 2026