आगरा। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई में आज रात करीब साढ़े सात बजे यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि नुनिहाई रोड पर रामद्वारा के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। स्कूटी गिर गई और युवती ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक के पहिए युवती के ऊपर से निकल गए। मौके पर ही युवती की मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और उन्होंने ट्रक चालक को पकड़ लिया। युवती की शिनाख्त ट्रांस यमुना कालोनी फेस-2 अग्रसेन पुरम निवासी 20 साल की शवनम उर्फ शिवानी के रूप में हुई है। सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026
- आगरा के निबोहरा में खेत में मिट्टी डालने को लेकर खूनी संघर्ष: ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से किशोरी की मौत, चार घायल - October 4, 2026
- आगरा के ऐतिहासिक कैलाश घाट पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान: नीलांचल सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने घंटों श्रमदान कर हटाई गंदगी - October 4, 2026