आगरा: थाना सदर पुलिस ने अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 176 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 2.40 लाख रुपये बताई गई है।
एसीपी सदर विनायक भौसले ने मीडिया को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा गुड़गांव से तस्करी कर शराब की बोतलें लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर ग्वालियर रोड साई बाबा मन्दिर के पास कार को रोका। तलाशी लेने पर कार के अंदर हरियाणा मार्का की 176 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
शराब तस्करी कर लाने वाले युवक ने अपना नाम पवन निवासी बागपत बताया। उसने बताया कि वो हरियाण से शराब लाकर बनारस ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले से अलग-अलग जिलों में तीन मुकदमे दर्ज है। सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026