आगरा: ताजमहल में किसी भी तरह के उत्पाद के प्रचार या विज्ञापन के फोटो, वीडियो शूट पर प्रतिबंध होने के बावजूद एक वस्त्र विक्रेता द्वारा वीडियो शूट किए जाने का मामला सामने आया है। कपड़ों की एक दुकान के प्रतिनिधि ने अपने साथी के माध्यम से यह वीडियो बनाया। वीडियो के वायरल होने पर ताजमहल की व्यवस्था संभालने वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो कब बनाया गया, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
वीडियो में ताजमहल के उद्यान में युवक कपड़ों का प्रचार करता दिखाई दे रहा है। करीब 31 सेकेंड के वीडियो में युवक तीन-चार शर्ट्स दिखाते हुए पांच सौ रुपये में चार शर्ट का ऑफर देता नजर आ रहा है।
इस घटना ने सीआईएसएफ और एएसआई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजमहल में प्रवेश से पूर्व कड़ी जांच होती है फिर भी वीडियो के लिए कई शर्ट अंदर लेकर पहुंचना सवाल खड़े कर रहा है।
ताजमहल के संरक्षण सहायक तनुज दत्त शर्मा ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वीडियो बनाने वाले की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट वीके दुबे ने भी मीडिया से कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026