आगरा। वीरता, संस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता का संगम लेकर निकली महाराणा प्रताप की शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। सनातनी वीर महापुरुष योद्धा सम्मान समिति द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में ऐसी झांकियां शामिल रहीं, जिनमें धर्म, इतिहास और पराक्रम की गूंज थी। शोभायात्रा शनिदेव मंदिर, बोदला से प्रारंभ होकर अवधपुरी, मारुति स्टेट, बोदला चौराहा, कारगिल तिराहा और शास्त्रीपुरम होते हुए पुनः बोदला पर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में सबसे आगे युवा टोली बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर थिरकते हुए चल रही थी। झांकियों में विघ्नविनाशक श्रीगणेश, भारत माता, माँ दुर्गा, बजरंगबली और प्रभु श्रीराम के साथ ही प्रभु श्रीराम मंदिर की भव्य झांकी दिखाई गई। सबसे अंत में शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की झांकी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने झांकी की आरती उतारकर यात्रा का शुभारंभ किया और कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक धर्म या जाति नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। वे राष्ट्रीय अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं।
आयोजक संजय सिसोदिया ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने और सामाजिक समरसता का संदेश देना है। शोभायात्रा में अविनाश राणा, गौरव राजावत, अमित चौधरी, कृपाल प्रधान, शेर सिंह चौधरी, पदम सिंह, मनोज माहौर, सत्यम चौहान, शिवम् चौहान, प्रमोद चौहान, अन्नू सिसोदिया, पवन धाकड़, भानु ठाकुर, अजय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।
- आगरा में मनेगी सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती: ‘सबसे ऊंचे सरदार’ थीम पर कोठी मीना बाजार में प्रज्वलित होंगे सैकड़ों दीपक - October 29, 2026
- आगरा में करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं: बेकाबू कार ने परिवार को रौंदा, मां और 2 साल के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत - October 29, 2026
- आगरा में शुक्रवार को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद: UPSSSC PET परीक्षा के चलते जिला प्रशासन का आदेश - October 29, 2026