चाहर खाप ने शेर-ए-चाहरवाटी से नवाजा देवेंद्र चाहर को
आगरा। आगरा ग्वालियर मार्ग स्थित गांव सेवला जाट का नाम बहुत पहले से ही सरकारी रिकॉर्ड में चला आ रहा है। रविवार को पीडब्ल्यूडी विभाग ने गांव के पास अपना सांकेतिक बोर्ड लगाया जिसमें सेवला जाट की जगह सिर्फ सेवला कर दिया। इस बोर्ड के बारे में जब चर्चा आम हुई तो चाहरवाटी के गहर्रा कलां निवासी देवेंद्र चाहर ने सेवला के नीचे शुद्ध करके गांव का पूरा नाम सेवला जाट कर दिया है।
समाज के संभ्रांत लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की तो उन्होंने भी अपनी गलती को स्वीकारा और उसे जल्द सुधारने का आश्वासन दिया था। देवेंद्र चाहर द्वारा बोर्ड पर नाम सही कर दिए जाने से समाज लोगों में खुशी है।
इस दौरान मंगलवार को हुई बैठक में चाहर खाप ने समाज के लिए साहसिक कार्य और समाज को गौरवान्वित करने वाले देवेंद्र चाहर को शेर-ए-चाहरवाटी की उपाधि से नवाजा है। वहीं चाहर खाप के संरक्षक उदयवीर सिंह चाहर ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के जिस कर्मचारी से यह गलती हुई है उस व्यक्ति पर विभाग को कार्यवाही करनी चाहिए।
इस दौरान प्रताप सिंह चाहर, श्याम सिंह चाहर, अनिल चाहर, भरत सिंह, पवन चाहर, विनोद चाहर, जसवंत सिंह, सुभाष रावत, महताब सिंह, देव चाहर, अजय चाहर, गोविंद चाहर मौजूद रहे।
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026