आगरा। बढ़ती भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल आगरा वासियों के लिए पंजाबी सभा आगरा महानगर एक फरिश्ता बनकर सामने आई है। पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में संस्था की सिकंदरा इकाई द्वारा कुंज चौराहा रोड स्थित ‘दवा इंडिया’ के बाहर दूध और रोज शरबत की छबील का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से सभा के सदस्यों ने तपती दुपहरी में राहगीरों को राहत पहुँचाने का नेक काम किया।
श्रमदान और सेवा का अद्भुत संगम
पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने के बावजूद, पंजाबी सभा के सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था। सभा के अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने न केवल बड़ी मात्रा में खुद रोज मिल्क तैयार किया, बल्कि 3 से 4 घंटे तक सड़क पर खड़े होकर हर गुजरने वाले राहगीर को रोक-रोक कर शरबत पिलाया।
दशकों से समाज सेवा में जुटी है पंजाबी सभा
आगरा महानगर कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कपूर और इकाई अध्यक्ष विश्वनाथ जुनेजा ने बताया कि पंजाबी सभा केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा का एक आंदोलन है। पिछले कई दशकों से सभा आगरा में जनहित के कार्यों में सक्रिय है।
उन्होंने बताया कि गर्मियों में प्याऊ और शरबत-शिकंजी का वितरण, सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों, फलों और पौष्टिक आहार किट का वितरण, नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान जैसे जनहित के कार्यों में सभा सक्रिय है ।
आगामी महीनों में भी वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर संस्था की ओर से व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।
सेवा कार्य में इनकी रही सक्रिय भागीदारी
इस सेवा यज्ञ में सभा के दर्जनों सदस्यों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव कपूर, सुरेश भांबरी, विश्वनाथ जुनेजा, रोहित कत्याल, परेश निझावन, राजेश खुराना, राजेश वोहरा, विनय लूथरा, वरुण ग्रोवर, राहुल शर्मा, अमित सूरी, प्रवीण मल्होत्रा, गौरव अरोरा, संजय अरोरा, राहुल बागला, अमित कौरा, सुभाष शर्मा और पुलकित कपूर समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
- यूपी के स्थायी DGP बने IPS राजीव कृष्ण, जून 2029 तक रहेगा कार्यकाल - May 31, 2026
- Agra News: ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के मूल मंत्र के साथ उतरी पंजाबी सभा, भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाई ठंडी ‘रोज शरबत की छबील’ - May 31, 2026
- Agra News: पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर कावेरी मंदिर में मानवता की मिसाल, सत्तू वितरण कर राहगीरों को दी गर्मी से राहत - May 31, 2026