आगरा,। थाना ताजगंज क्षेत्र के देवरी-रोहता मार्ग पर गुरुवार-शुक्रवार की रात पुलिस और वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ की जा रही सख्ती से लगभग रोज पुलिस की किसी न किसी अपराधी से मुठभेड़ रही है। गुरुवार की रात्रि भी ताजगंज क्षेत्र में एक अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने मीडिया को बताया कि पुलिस की गोली का शिकार अपराधी मांगेलाल थाना ताजगंज का टॉप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर है। गुरुवार की रात को पुलिस ने रोहता मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में उसके एक पैर में गोली लगी। मांगेलाल ताजगंज क्षेत्र के कोलक्खा का रहने वाला है। वह वर्ष 2012 से अपराध करता रहा है।
मांगेलाल के खिलाफ ताजगंज, सदर, सिकंदरा, सैंया और फतेहपुर सीकरी थाने में 28 मुकदमे लूट, चोरी, शस्त्र अधिनियम, डकैती का प्रयास, जानलेवा हमला, गैंगस्टर के दर्ज हैं। वह थाना ताजगंज के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है।
मांगेलाल वर्ष 2022 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। सात केस में उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके पास से बाइक, लूट का मोबाइल, रुपये बरामद किए गए।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026