आगरा। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को डौकी पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। बदमाश पर आगरा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सटीक सूचना पर मिली। जानकारी के मुताबिक, डौकी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी ओम प्रकाश उर्फ मच्छर पुत्र रामनाथ निवासी कल्याणपुर, थाना पिनाहट आगरा खिलाफ चोरी, लूट, धमकी और गैंगस्टर एक्ट जैसे नौ संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पिछले कई महीनों से प्रयासरत थी, लेकिन वह बार-बार पुलिस की पकड़ से बचता रहा। डौकी पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी बाजिदपुर गांव के पास से की।
पुलिस अब बदमाश से पूछताछ कर उसके गैंग और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
- अलविदा हरीश राणा: भारत में पहली ‘पैसिव यूथेनेशिया’ पाने वाले मरीज का निधन; कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि - March 25, 2026
- आगरा जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: होटलों को 10 और अस्पतालों को 20 प्रतिशत ही मिलेंगे व्यावसायिक सिलेंडर - March 25, 2026
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026