आगरा, 2025: ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, ओयो ने अपने होटल पार्टनर आशीष शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। कंपनी ने यह कदम तब उठाया जब उसे शर्मा द्वारा साझेदारी के गंभीर उल्लंघन की जानकारी मिली, जिससे ओयो को आर्थिक और प्रतिष्ठा संबंधी नुकसान हुआ है।


ओयो ने पिछले साल दिसंबर में कमला नगर स्थित एक होटल के संचालन के लिए आशीष शर्मा के साथ एग्रीमेंट किया था। लेकिन, उन्होंने अपनी क्षमताओं और इरादों को गलत तरीके से पेश किया और अपनी जिम्मेदारियाँ भी नहीं निभाईं। फिलहाल, उन पर 4 लाख से ज्यादा की राशि बकाया है। इस पर कार्रवाई करते हुए, ओयो ने कॉन्ट्रैक्ट को तत्काल खत्म करने और होटल को खाली करने का नोटिस जारी किया है। एग्रीमेंट के मुताबिक, यदि सात दिनों के भीतर होटल खाली नहीं किया गया, तो इसे अवैध कब्जा माना जाएगा और यह आपराधिक घुसपैठ के तहत आएगा।
ओयो ने कई बार मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन होटल पार्टनर लगातार एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन करता रहा, जिससे कंपनी को कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ा।
शिकायत में ओयो ने कहा है कि उसके पास इस मामले से जुड़े दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं और वह जाँच में अधिकारियों को पूरी तरह से सहयोग करेगा।
- “मैं खुद को महिला या पुरुष नहीं, एक व्यक्ति मानती हूँ…”: जंतर-मंतर पर आंदोलन का चेहरा बनीं नेहा बोरा का बड़ा बयान - November 13, 2026
- “राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो…”: राजा सांवरिया और दीक्षा शर्मा के भजनों पर झूमी ताजनगरी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब - November 13, 2026
- आगरा में सर्दी की दस्तक के बाद भी डेंगू का खतरा बरकरार; 4 नए मरीज मिले, दो बच्चे भी शामिल - November 13, 2026