आगरा: गुरद्वारा गुरू का बाग मधुनगर आगरा उत्तर प्रदेश से तीर्थ यात्रियों का जत्था बस द्वारा ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब दाता बंदी छोड़, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) सिख़ धर्म के छठवे गुरु हरगोविंद साहिब जी द्वारा जहांगीर की कैद से 52 राजाओं को मुक्त कराया!
श्रद्धालु नाम सिमरन नितनेम के पाठ कीर्तन करते यात्रियों का एक विशाल जत्था दण्डोत बंदन कर एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन चरणों में अरदास कर, बस द्वारा रवाना हुआ।
इस मौके पर सभी संगत ने गुरु महाराज के आगे अरदास कर देश में सुख-शांति, अमन और खुशहाली की कामना की। यात्रा के दौरान समस्त बहन-भाई एकात्म भाव से गुरु की बाणी का सुमिरन करते हुए, गुरमत प्रचार के उद्देश्य से रवाना हुए।
यात्रा वापसी गुरद्वारा शेर शिकार मच्छकुंड धौलपुर राजस्थान होते हुवे वापसी आगरा आया. जत्थे मे मुख्य रूप से अमरजीत सिंह वाधवा, गुरमीत सिंह, श्याम भोजवानी, कुलवंत सिंह जसवंत सिंह, हरपाल सिंह मेहर, मनमोहन सिंह, जगजीत सिंह, राजवीर सिंह, जसप्रीत मेहर, तरविंदर पुरी हरप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह, जप सिंह, गुरप्रीत कौर, गुरमीत कौर,चांदनी भोजवानी, बलजीत कौर, सुरजीत कौर, दलजीत कौर, रेनू भाटिया, जितेंद्र बत्रा, सुशील बत्रा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026