आगरा: योगी सरकार के सख्त निर्देशों और मानकों को खुलेआम चुनौती देते हुए आगरा में अवैध वसूली का धंधा जोरों पर है। एक तरफ सरकार ने हर प्रकार की अवैध वसूली पर रोक लगाने की बात कही है, वहीं दूसरी तरफ बेखौफ दबंग कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर थाना क्षेत्रों में जमकर वसूली कर रहे हैं।
ताजा मामला थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत साईं का तकिया का है, जहां रोजाना ऑटो चालकों से हो रही अवैध वसूली का विरोध करने पर एक ऑटो चालक को दबंग ने बेरहमी से पीटा। पीड़ित ऑटो चालक रामू ने बताया कि गुरुवार रात वह अपनी ऑटो रिक्शा में एक सवारी लेकर जा रहा था, तभी उस्मान नामक एक दबंग ने उसे रोककर रोजाना की तरह हफ्ता वसूली के पैसे मांगे। जब रामू ने इसका विरोध किया, तो दबंग ने उसे बेल्टों से बुरी तरह पीटा।
घटना के बाद पीड़ित ऑटो चालक रामू ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस घटना ने योगी सरकार के अवैध वसूली मुक्त प्रदेश के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय ऑटो चालकों में भय का माहौल व्याप्त है।
-साभार सहित
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026