आगरा। नगर निगम अधिकारियों द्वारा स्थायी, संविदा व ठेका सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की जा रही उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जायेगी और अधिकारियों की इस मनमानी का विरोध किया जायेगा।
यह बात नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति की वार्ड यमुना पार के सफाई कर्मचारियों की गाॅंधी स्मारक पर हुई बैठक में उपस्थित वक्ताओं में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरीबाबू वाल्मीकि ने कही।
बैठक में कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी ने जोर देकर कहा कि धरना प्रदर्शन के बाद जो भी सदन की बैठक होगी। उसमें संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी किये जाने का प्रस्ताव पारित कराकर शासन को भिजवाने का अनुरोध नगर निगम के मुखिया नगर आयुक्त से किया जायेगा। यदि प्रस्ताव पास नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारियों द्वारा सदन भी नहीं चलने दिया जायेगा।
बैठक में श्याम कुमार करुणेश, सुन्दर बाबू चंचल, हरीबाबू वाल्मीकि, सन्तोष डागौर, बसन्त पाथरे, जयकिशन कछवाहै, सुरेश चौहान, दिलीप खरे, नीरज कुमार उर्फ निक्कू, हृदेश कुमार, दीपक चंचल, शिवा मुंसव,बन्टू, श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती आशा देवी, अजय मुंसव, सतपाल आदि मौजूद रहे।
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026
- ताजमहल में मधुमक्खियों का तांडव: छत्ता टूटते ही पर्यटकों पर हमला, जान बचाने को मची भगदड़ - March 15, 2026