आगरा। श्री गुरु नानक देव चौक (लोहामंडी चौराहा) के सौंदर्यीकरण के तहत आगरा नगर निगम ने यहां पर खंडा साहिब की स्थापना कराई है। खंडा साहिब पुलिस बूथ के सामने स्थापित किया गया है।
सौंदर्यीकरण के अंतर्गत नगर निगम की ओर से जल्द ही इस चौक पर रंग-बिरंगी फोकस लाइट लगाने के साथ ही गुरुद्वारा लोहामंडी के इतिहास को बताने वाली शिलापट्टिका भी लगवाई जाएगी।
गुरुवार को खंडा साहिब की स्थापना के मौके पर भाजपा पार्षद दल के सचेतक शरद चौहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र महामंत्री बंटी ग्रोवर, बाजार कमेटी के नरेश दीवान, नगर निगम के जेई पवन कुमार, राधे मल्होत्रा और अन्य लोग मौजूद थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- साहित्यिक समागम: नागरी प्रचारिणी सभा में जुटीं हिंदी की दिग्गज हस्तियां, कहानी और आलोचना की हुई जुगलबंदी - March 15, 2026
- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी: ट्रक के भीतर बने गुप्त केबिन से 600 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार - March 15, 2026
- Agra News: इंस्टाग्राम पर पीछा करने के बाद छात्रा की फोटो की वायरल, आरोपी परिवार पर केस दर्ज - March 15, 2026