आगरा। मोती कटरा में सवा सौ साल पुराना होली मेला मंगलवार (14 मार्च) को जुड़ेगा। इस मौके पर कृष्ण-बलदाऊ की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
आयोजन समिति से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार राजीव दधीचि ने बताया कि शोभायात्रा सायंकाल छह बजे मोती कटरा (दाल सेवा वाला) चौराहा स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा हींग की मंडी पुलिया, शू मार्केट, मोती कटरा ट्रांसपोर्ट कंपनी रोड, मोती कटरा चौराहा, पटेल नगर, सावन कटरा, मोती कटरा हनुमान चौराहा होते हुए पुलिस चौकी काले खां तक जाएगी।
पुलिस चौकी काले खां से शोभायात्रा मोती कटरा हनुमान चौराहा होते हुए मोती कटरा (दाल सेवा वाला) चौराहा स्थित मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में दो घोड़ों की बग्गी में सवार कृष्ण-बलदाऊ चांदी के मुकुट धारण किए हुए होंगे।
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026