आगरा। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चल रहे “मिशन शक्ति 5.0” विशेष अभियान के तहत सोमवार को जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं के अभिभावकों को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति शपथ दिलाई गई और उन्हें जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के तहत कम्पोजिट विद्यालय नगला रामबल और कम्पोजिट विद्यालय न्यू आगरा में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने शपथ ली कि वे अपने घरों और समाज में बेटियों को बराबरी का अधिकार देंगे, उनकी शिक्षा और सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मिशन शक्ति अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
इसी क्रम में सेंट विन्सेंट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लायंस क्लब ऑफ आगरा आस्था की डॉक्टर्स टीम द्वारा छात्राओं और महिलाओं की मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने छात्राओं को तनाव, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच पर व्यावहारिक सुझाव दिए तथा मानसिक रूप से मजबूत रहने के तरीके बताए।
इसके अलावा राजकीय महिला आईटीआई में महिलाओं की व्यावसायिक शिक्षा में भागीदारी पर केंद्रित निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण, रोजगार और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार व्यक्त किए।
अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि हर घर और हर विद्यालय से ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन’ का संदेश प्रसारित हो।
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, हर सप्ताह युवाओं को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र - August 25, 2026