जन्मजात बीमारी से ग्रसित बच्चों की चिकित्सा में आशा की किरण बना श्री गिरिराज जी सेवक मंडल
आगरा। सेवा के पथ पर आगे बढते हुए श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल परिवार ने त्रेमासिक होम्योपैथिक शिविर लगाया। इस शिविर में जन्मजात बीमारी से ग्रसित 300 से अधिक बच्चों की निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही निःशुल्क दवा वितरण भी हुआ।
बल्केश्वर स्थित गणेश राम नागर सरस्वती शिशु बालिका विद्यालय में लगाए गए शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, अजय गोयल, मनोज गुप्ता, पवन अग्रवाल, श्याम सुंदर माहेश्वरी, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
संस्था के चरणसेवक अजय गोयल व मनोज कुमार गर्ग ने बताया कि संस्था विगत सात वर्ष से ‘रे ऒफ होप’ होम्योपैथिक वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से होम्योपैथिक शिविर लगाती आ रही है।
श्याम सुंदर माहेश्वरी व पवन अग्रवाल ने बताया कि जन्मजात बीमारी, जिसके कारण माता-पिता अपने बच्चे के सामान्य होने की आशा ही छोड़ देते हैं, उन बच्चों के लिए आशा की किरण की भांति संस्था कार्य कर रही है। हर तीन माह में ये भव्य शिविर लगाया जाता है, जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली आदि के डॉक्टर्स की टीम बच्चों का परीक्षण कर दवा देती है। मनीष गोयल व नीरज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में अन्य जिलों से भी पीड़ित बच्चे अपने माता पिता के साथ आते हैं।
डॉ. शिव शंकर मितवार ने बताया कि शिविर में मानसिक पक्षाघात, डीएमडी, शारीरिक पक्षाघात, उद्दंड व्यवहार, अनुवांशिक रोग, अंधापन, गूंगापन, बहरापन, भेंगापन, अविकसित बच्चे आदि रोगों का उपचार किया जाता है।
डॉ. रोहित वर्मा, डॉ अंकित त्यागी, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ. शिव, डॉ. ललित, डॉ. श्रुति, डॉ. गौरव, डॉ. शोभा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अब अगला शिविर अप्रैल माह में लगाया जाएगा। शिविर का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर योगेश बंसल, अजय रेमंड, पीयूष जैन, अशोक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, ललित जैन, नवल किशोर , उर्मिला माहेश्वरी, नीरू अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, धर्म गोपाल मित्तल, विनय गोयल आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026