आगरा। सेवा ही धर्म है, की भावना को साकार करते हुए लॉयंस क्लब आगरा आकाश ने रविवार को फाउंड्री नगर स्थित राधा कृष्ण गौशाला में एक उल्लेखनीय गौ सेवा प्रकल्प सम्पन्न किया। क्लब ने जहां एक ओर गोवंश के आहार की व्यवस्था की, वहीं दूसरी ओर गौशाला के बुनियादी ढांचे को भी बेहतर बनाया।
क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह गौशाला क्लब द्वारा गोद ली गई है, जहां घायल और असहाय गोवंशों की देखभाल की जाती है। वर्तमान में यहां 250 से अधिक गोवंश रह रहे हैं।
इस सेवा कार्य के अंतर्गत 7000 किलो सूखा भूसा, 250 किलो हरा चारा और 4500 वर्ग फुट क्षेत्र में पक्के फर्श का निर्माण कराया गया। यह फर्श बरसात में गोवंश को कीचड़ और गंदगी से बचाने के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। क्लब अध्यक्ष ने कहा कि हमारी प्राथमिकता केवल दान नहीं, बल्कि सतत व्यवस्था बनाना है, जिससे असहाय गोवंश को सम्मानजनक जीवन मिल सके।
इस सेवा प्रकल्प के दौरान क्लब के कई पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रहे, जिनमें सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार खन्ना, पीके मोदी, अनिल वार्ष्णेय, पवन पैंगोरिया, गौरीशंकर गुप्ता, मनीष अग्रवाल, मनोज गुप्ता, नितिन गोयल, और मुकेश अग्रवाल आदि शामिल थे।
- आगरा की अंग्रेजी पत्रकारिता ने खोया अपना ‘स्तंभ’: वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद डॉ. नेविल स्मिथ का 86 वर्ष की आयु में निधन - June 25, 2026
- संगीत और आध्यात्म का मेल: अनुप जलोटा ने बताया- योग ने कैसे दी उनकी गायकी को नई ऊर्जा और फेफड़ों को मजबूती - June 25, 2026
- एनीसी फिल्म फेस्टिवल में बजा ‘बाहुबली’ का डंका: ‘द इटरनल वॉर’ के प्रति दुनिया में जबरदस्त क्रेज, पैनल के टिकट 2 मिनट में आउट - June 25, 2026