आगरा। आगरा के सामाजिक-सांस्कृतिक सम्मान ‘लीडर्स आगरा अवार्ड्स’ का 14वां संस्करण इस बार विशेष श्रद्धा और सम्मान के भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। तपन ग्रुप और लीडर्स आगरा के संयुक्त तत्वावधान में यह समारोह 22 फरवरी को आगरा में आयोजित होगा। इस वर्ष का पूरा कार्यक्रम देश के महान अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित रहेगा और आयोजन के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा और महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि यह मंच वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और विभूतियों को सम्मानित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार समारोह को और भी विशेष बनाते हुए इसे धर्मेंद्र जी की स्मृति को समर्पित किया गया है, जिनका सिनेमा और समाज पर गहरा प्रभाव रहा है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रख्यात क्रिकेटर और आगरा के प्रथम रणजी खिलाड़ी मनमोहन अस्थाना को भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए जाएंगे। खेल जगत में उनके योगदान को याद करते हुए आगरा उन्हें सम्मानपूर्वक नमन करेगा।
आयोजन के प्रचार-प्रसार के तहत मंगलवार को आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में आगरा के पूर्व महापौर एवं राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने लीडर्स आगरा की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच आगरा की प्रतिभाओं, प्रेरक व्यक्तित्वों और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी विभूतियों को सम्मान देकर समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, सुनील जैन, पार्षद शरद चौहान, भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, पूर्व पार्षद आशीष पाराशर, सुनील बग्गा, स्वीटी चौहान, रोबिन जैन, हरीकांत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026