आगरा: क्षत्रिय सभा दयालबाग द्वारा आयोजित दशहरा पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शस्त्र पूजन के साथ ही वृद्धजनों और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और उन्होंने इसे आगे बढ़ने की प्रेरणा बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक एतमादपुर डॉ. धर्मपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा धन है और इसी के बल पर समाज का उत्थान संभव है। डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों से मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बड़ी उपलब्धियों की ओर प्रेरित करेगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक फतेहाबाद डॉ. राजेन्द्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्याम भदौरिया, श्री प्रदीप भाटी, निदेशक सहकारी बैंक आगरा दिनेश प्रताप सिंह (पीली मोठी) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय सभा दयालबाग के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परमार ने की जबकि संचालन महामंत्री धर्मेन्द्र जादौन ने किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. धर्मपाल सिंह ने समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने और शिक्षा पर विशेष जोर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही प्रगति की ओर अग्रसर हो सकता है।
कार्यक्रम में क्षत्रिय सभा जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह चौहान, यमुनापार शाखा अध्यक्ष विनोद परमार, एडवोकेट विजयपाल सिंह चौहान, डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. अजयपाल सिंह, श्री बलवीर सिंह, एड. दिनेश कुमार सिकरवार, डॉ. रामलखन सिंह राठौड़, गजेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. अखिलेश चौहान, इं. आर.के. सिंह राघव, इं. कंचन सिंह, श्री हरपाल सिंह राघव, श्री भीष्मपाल सिंह सोलंकी, श्री राजेन्द्र पुंढीर, डॉ. राजवीर सिंह बैस, राजपाल सिंह भदौरिया, ऑडिटर आर.पी. सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपमहामंत्री एड. अजीत परमार, उपाध्यक्ष गिरीश सिकरवार, डॉ. बी.पी. सिंह, मुन्ना सिंह भदौरिया, विक्रम राघव, सुरेन्द्र चौहान, विक्रम राणा, राजवीर सिंह चौहान, कोमल सिंह सिकरवार, रामप्रकाश जादौन, संगठन मंत्री राकेश सिकरवार, मनोज भदौरिया, कौशलेन्द्र सिंह चौहान, विजय सिंह राठौड़, अवनेन्द्र सिंह परिहार, श्रीमती मंजू सिंह, उदय प्रताप सिंह, लेखराज सिंह चौहान, जयप्रताप सिंह, विवेक परमार, सुजीत सिकरवार, विवेक कुमार भदौरिया, हेमन्त जादौन, अमित प्रताप सिंह चौहान, विष्णु सिंह, विजय सिकरवार, जितेन्द्र सेंगर, जीवन सिंह डोभाल आदि क्षत्रिय बंधु गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
पूरे कार्यक्रम का माहौल सामाजिक एकता, परम्पराओं के संरक्षण और शिक्षा के महत्व के संदेश से सराबोर रहा।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026