आगरा। “राष्ट्र पुरुष” महाराणा प्रताप की जयंती को क्षत्रिय सभा, जिला आगरा ने पूर्ण श्रद्धा, देशभक्ति और अनुशासन के साथ यमुना किनारे स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जयकारों और भगवा ध्वज के साथ हुई, जहां वीरता और राष्ट्र के लिए बलिदान की भावना स्पष्ट दिखाई दी।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को पुष्पों से सजाकर विधिवत पूजन किया गया। हवन के माध्यम से देश की सुरक्षा और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी गई।
क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह चौहान और जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि वर्तमान में देश की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए शोभायात्रा स्थगित कर केवल हवन व पूजन के माध्यम से जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा, राष्ट्रहित सर्वोपरि है, और महाराणा प्रताप जैसा बलिदान हमारे लिए प्रेरणा है।
कमला नगर शाखा अध्यक्ष गौरव परमार ने कहा कि आज पूरा देश भारत सरकार और सेना के साथ खड़ा है। देश की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान को करारा जवाब देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाएं अब किसी से कमजोर नहीं हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्य:
समारोह में विजय पाल सिंह चौहान, आरपी सिंह जादौन (संयोजक), कपूर चंद सिकरवार, धनवीर सिंह तोमर, पार्षद शरद चौहान, ब्रजराज सिंह परमार, गजेन्द्र सिंह परमार, विनोद परमार, महेश पुंडीर, मंगल सिंह तोमर, भँवर सिंह चौहान, भरत सिंह सिकरवार, हरदेव चौहान, धर्मेन्द्र जादौन, सोनेन्द्र चौहान, टीकम सिंह तोमर, विजेंद्र पाल राणा, बृजराज सिकरवार, आशू चौहान, संजीप राघव, ज्योति जादौन, कल्पना चौहान धाकरे, विनीता जादौन, शिशुपाल सिंह धाकरे, सौरभ राजावत आदि मौजूद रहे।
अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026