आगरा। श्री फाल्गुन महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार की श्री खाटू श्याम मंदिर में होली के रसिया की धुन छिड़ी रही। श्याम बाबा संग त्योहार की उमंग सभी के मन में थी। अंतिम दिन भक्तों ने गुलाल के गोटों संग अपने आराध्य के साथ होली खेली।
त्योहार की भक्तिमय रंगत का रंग बिखरा हुआ था जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में। दस दिन से चल रहे श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का होली की तरंग के साथ ही शुक्रवार को समापन भी हुआ। दस दिन तक नित्य श्रंगार, पोशाक और होली की सेवा करने वालों का मंदिर ट्रस्ट की ओर से अभिनंदन किया गया।
इसमें प्रमुख रूप से श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत निकली शाेभायात्रा के संयोजक अजय गर्ग अवागढ़ को सम्मानित किया। श्याम बाबा का अलौकिक श्रंगार करने के लिए कृष्णा पंडित जी को सम्मानित किया गया। मंदिर व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने सभी ट्रस्टियों का धन्यवाद दिया।
सम्मान के बाद खेली गयी जयपुर से विशेष रूप से मंगाए गए गुलाल के गोटों से होली। जयपुर राज घराने में 400 वर्षाें से परंपरा रही है गुलाल के गोटों से होली खेलने की। इस परंपरा की एक छवि आगरा के खाटू श्याम जी मंदिर में भी होली पर देखने को मिली। पूर्ण रूप से प्राकृतिक गुलाल की बौछार जब गोटों द्वारा हुयी तो हर कोइ आनंद के रंग में डूब गया।
गुलाल के गोटों की होली की सेवा श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से रही। श्रंगार सेवा संजू बंसल और पोशाक सेवा राजेश जैसवाल की ओर से रही।
होली पर श्याम बाबा के भक्तों का रेला भी उमड़ता रहा। देर रात तक भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन लाभ किये और त्योहार पर सभी की कुशलता की प्रार्थना की। प्रबल,
अनूप गोयल, सोनू गर्ग, राजा पुरोहित और मोनू सिंघल ने अपने मधुर कंठ से होली के धमार को स्वर दिए।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट सदस्य दिनेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में बम ब्लास्ट, मौलवी सहित चार लोग घायल - March 14, 2025
- WAVES 2025: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए 1 अरब डॉलर का फंड, मोदी सरकार की बड़ी घोषणा - March 14, 2025
- पूरे लद्दाख और कश्मीर व अरुणाचल में डोली धरती, कोई जनहानि की सूचना नही - March 14, 2025