आगरा।कछवाह कुशवाह क्षत्रिय महिला मंच के तत्वाधान में आगरा महिला मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कारगिल स्थिति होटल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह, व रीना सिंह मातृ शक्ति प्रमुख क्रीड़ा भारती विशिष्ट अतिथि अनीता भगवान सिंह कुशवाह रेखा गिर्राज सिंह (पूर्व पार्षद) द्वारा भगवान लव के चित्र पर दीप प्रवज्ज्लन कर की।
कार्यक्रम संयोजिका ने बताया कि आगरा की सभी महिला मंच की महिलाओ ने होली मिलन समारोह में एक दूसरे को चन्दन और गुलाल लगा कर होली खेली। सभी को शुभकामनाएं दी।
वहीं कार्यक्रम सह संयोजिका ने बताया कि समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सभी महिलाओ के द्वारा फूलो की होली व राधा कृष्ण नृत्य एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का महिलाओ ने खूब आनंद लिया।
कार्यक्रम अतिथि सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच संचालन पविता कुशवाह ने किया। कार्यक्रम की संपन्न में अल्पना कुशवाह सभी का धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर शशि अजीत कुशवाह, रीनू कुशवाह, उषा, राधा, रमिता , कमलेश कुशवाह, ममता, नीलम, रानी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस का ‘धर्मयुद्ध’: कल यूपी के सभी 75 जिलों में सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता, PM को भेजेंगे ज्ञापन - February 24, 2026
- आगरा में आस्था से ‘खिलवाड़’ या सियासत? यमुना आरती के नाम पर नाले की पूजा का आरोप, NGT जाने की तैयारी - February 24, 2026
- आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए डॉ. अतुल मलिकराम सम्मानित, बोले— “जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी” - February 24, 2026