आगरा: थाना छत्ता के भैरों बाजार क्षेत्र में सोमवार की तड़के एक महिला को गोली मार दिए जाने से सनसनी फैल गई। घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के पीछे संपत्ति विवाद बताया गया है। आरोपी परिवार के ही सदस्य हैं।
खबरों के अनुसार, भैरों बाजार निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी बीना तड़के पांच बजे शौच के लिए जा रही थी, तभी घात लगाए बैठे राजकुमार पुत्र हाकिम सिंह, नवीन पुत्र रविंद्र, अभिजय पुत्र अजय निवासीगण भैरों बाजार ने हमला बोल दिया और राजकुमार ने तमंचे से फायर कर दिया।
बीना के बाएं हाथ की बाजू पर गोली लगी। बीना की बेटी चंचल तोमर को जैसे ही हमले का पता चला, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल बीना को अस्पताल पहुंचाया। चंचल ने बताया कि राजकुमार और अन्य परिजनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी राजकुमार पहले भी उनके माता-पिता के साथ मारपीट कर चुका है।
इस बारे में एसीपी छत्ता पीयूषकांत राय ने मीडिया को बताया कि एक मकान में चार भाई रहते हैं। इनमें से राजकुमार अपना मकान बनवा रहा है। इसका अन्य तीनों भाई विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। राजकुमार पर गोली मारने का आरोप है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला का घायलावस्था में इलाज चल रहा है। आरोपी फरार हो गए हैं। घायल महिला की बेटी ने नामजद रिपोर्ट लिखाई है।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026