आगरा: थाना हरिपर्वत के अंतर्गत शहर के प्रमुख व्यावसायिक स्थल संजय प्लेस में एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर दो युवकों द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वारदात शनिवार की है। इस वारदात का वीडियो वायरल हो जाने पर पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस अब नाबालिग बालिका और दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
खबरों के अनुसार, संजय प्लेस क्षेत्र में शनिवार को दो युवक पुलिस चौकी के पास से नाबालिग बालिका को बहलाकर ले गए। उन्होंने निकट की मार्केट में ले जाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया। एक युवक ने दूसरे का वीडियो बना लिया। सोमवार को वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो गया। जानकारी होते ही पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीड़िता का भी पता लगाया जा रहा है। वीडियो वायरल करने वाले ने संजय प्लेस चौकी के पीछे गुफा मॉडल शॉप के पास से फ्लैक्स बनाने का काम करने वाले मुस्लिम युवक और उसके चार साथियों द्वारा नाबालिग को बहलाकर स्काई टावर बिल्डिंग में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप भी अपनी पोस्ट में लगाया।
कहा जा रहा है कि बारी-बारी से दुष्कर्म के दौरान एक युवक ने दूसरे का वीडियो बना लिया। युवक ने अपने साथी को ब्लैकमेल करने की नीयत से वीडियो बनाया। सोमवार को वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने मीडिया को बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर संजय प्लेस पुलिस चौकी प्रभारी ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026