आगरा, ग्लैमर लाइव फिल्म्स ने ब्रजभाषा में काम कर रहे फ़िल्मकारों,गीतकारों, निर्देशक, म्यूजिक कंपनी आदि का मेमेंटो ,पटका आदि से सम्मान किया |
ब्रजभाषा को १२०० संवत् के आसपास से प्रारम्भ माना जाता है , इस भाषा की शशक्त नुमाइंदगी महाकवि सूरदास एवं परमानन्द दास करते हैं, ब्रज भाषा का प्रयोग श्री कृष्ण को समर्पित वेष्णव कविताओं के लिए बहुत किया गया ,इसको बोलने वाले १.५० मिलियन से ज़्यादा माने जाते हैं |
इस ऐतिहासिक ब्रज भाषा को आगे बढ़ाने में निरंतर बहुत कलाकार काम कर रहे हैं, अभी हाल ही में कुछ गीत भी हिट और वायरल हो रहे हैं जिसमें “तेरे कारे कारे नैन, कोन से गाम की छोरी “ आदि बहुत चल रहे हैं और अब इसको ब्रज फ़िल्म इंडस्ट्री बननी चाहिए सारे कलाकार इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं, ब्रज भाषा के उथान और कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु जो इस समय डिजिटल और फ़िल्म माध्यम से अच्छा काम कर रहे हैं उनको सम्मानित किया गया |
फ़िल्म लेखक निर्देशक सूरज तिवारी ने कार्यक्रम में बताया कि ब्रज फ़िल्म इंडस्ट्री पूरे उत्तर प्रदेश की बिना पोल्युशन की बड़े रोज़गार देने वाली इंडस्ट्री बन सकती है, ब्रज को और ब्रज के फिल्मकारों को प्रोत्साहन देने भर की देर है, कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि सर्वेश अस्थाना भी थे जिन्होंने कला के प्रति भाषा के प्रति समर्पित युवाओं को सम्मानित किया | बीनू यादव, कुष्मेन्द्र, सोनू सिकंदर आदि ब्रज का काम कर रहे हैं |
इस शृंखला में बॉबी राजपूत म्यूजिक लेबल मोर्धुन, शिव प्रताप सिंह ब्रज रिकॉर्ड म्यूजिक लेबल, अरुण सिमरा एक्टर डायरेक्टर, प्रिंस जे के डी लेखक सिंगर, सुखबीर सिंह राइटर सिंगर, अजय यादव एक्टर सिंगर लेखक, अजय प्रकाश लेखक एक्टर डायरेक्टर, विशु सिंघानिया लेखक सिंगर, अंश कुमार लेखक आदि को मिमेंटो पटके सम्मान पत्र से नवाज़ा गया और ये कामना की गई कि सब मिलकर भविष्य में ब्रज भाषा की एक पैरेलल इंडस्ट्री खड़ी करने का प्रयास करें |
- आगरा में चल रहे पंचम गणेश महोत्सव का 11वां दिन: रानी रंग की पोशाक और स्वर्ण मुकुट से सजे भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति - September 24, 2026
- डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाएंगे दवा विक्रेता: आगरा में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में लिया गया बड़ा संकल्प - September 24, 2026
- फिरोजाबाद के जसराना में रिहायशी इलाके के पास दिखा 7 फुट लंबा मगरमच्छ: वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - September 24, 2026