श्री हरकृषण ध्हयाइये जिस डिठे सब दुख जाए
आगरा; सिख धर्म के आठवें गुरु, बाल स्वरूप श्री गुरु हरकृषण साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा दशम पिता, शाहगंज आगरा में श्रद्धा व सत्कार के साथ विशेष कीर्तन समागम आयोजित किया गया।
कीर्तन समागम की शुरुआत पाठ श्री रहिरास साहिब जी के साथ अमृतमय गुरबाणी कीर्तन और कथा विचार से हुई। विशेष रूप से दिल्ली से पधारे भाई जसपाल सिंह जी ने अपनी मधुर और रुहानी शब्द कीर्तन
एक मेरा प्यारा प्रीतम सतगुरु रखवाला
हम बारक दीन करो पिरतपाला,
शब्द द्वारा संगतो को भाव-विभोर कर दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत ने धन धन श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी के आगे मत्था टेक गुरुघर में हाज़िरी भरकर गुरबाणी का आनंद लिया और गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा ली। संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और गुरमत वातावरण में सम्पन्न हुआ।
हजूरी रागी भाई अजीत सिंह द्वारा गुरु की अरदास हुकुमनामा अपरांत सभी धर्म प्रेमीयों ने गुरु का अटूट लंगर पाया
सेवा में मुख्य रूप से मौजूद रहे
प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, गुरमीत सिंह, लव पोपली, मोहन गनवानी, अजय अरोड़ा, मुकेश कुकरेजा, दिनेश मदान, शंटी आनंद, संजय सेठ, मनप्रीत सिंह, मंजीत सिंह आदि
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026