
आगरा: ताजनगरी के जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर स्थापना के 32 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज का चतुर्थ पदारोहण दिवस और मुनि श्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज का मुनि दीक्षा दिवस भव्यता के साथ मनाया गया।
केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने लिया आशीर्वाद
समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने गुरुवर के चरणों में वंदन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार, संयम और सदाचार की नींव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में आगरा के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संगीतमय पूजन कर गुरुवरों की आराधना की।
दीक्षा सम्मान नहीं, जिम्मेदारी है: उपाध्यायश्री
अपने मंगल प्रवचन में उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी ने कहा कि उपाध्याय पद या दीक्षा कोई लौकिक सम्मान नहीं, बल्कि आत्मानुशासन और समाज को सही दिशा दिखाने की एक महान जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान हेमलता जैन के भजनों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।
आयोजन को सफल बनाने में शांतिनाथ युवा मंडल, महिला मंडल और जयपुर हाउस जैन समाज के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026