आगरा। थाना सैंया के अंतर्गत तेहरा चौराहे के पास रविवार की दोपहर सड़क पर जाते सेना के ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आगे बैठे सेना के जवानों ने कूदकर जान बचाई। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग से ट्रक पूरी तरह जल गया।
यह आग दोपहर करीब एक बजे लगी। सेना का एक ट्रक तेहरा चौकी के निकट से गुजर रहा था। तभी ट्रक के पीछे वाले हिस्से से आग की लपटें उठती दिखीं। ट्रक चला रहे सेना के जवाने ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया और नीचे उतर आए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास के लोग भी उनकी मदद को आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में ट्रक पूरी तरह जल गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026