आगरा: 12 के रमतो के महंत योगी श्री कृष्ण नाथ जी महाराज तपस्वी एवं 18 के रमतो के महंत योगी श्री समुदर नाथ जी महाराज तपस्वी एवं जमात के द्वारा पूजा संपन्न कराई जाएगी इस दौरान महंत पीर योगी श्री शेर नाथ बापू जी महाराज (जूनागढ़ गुजरात से गोरक्षनाथ आश्रय) देवनाथ जी महाराज गुजरात एवं योगी पीर श्री बालक नाथ जी महाराज (बाबा मस्तनाथ जी पीठाधीश्वर अस्थल बोहर, रोहतक हरियाणा, उपाध्यक्ष नाथ संप्रदाय विधायक राजस्थान) कार्यक्रम के लिए पधारे एवं मंदिर मंदिर के भक्तों के द्वारा इन्हें शाही बग्गी में बैठा कर पुष्प वर्षा करते हुए कार्यक्रम परिसर तक लाया गया.
पूरे मंदिर परिसर को तरह-तरह के फूलों से भव्य सजाया गया है एवं मंदिर परिसर में कलाकारों के द्वारा हाथ से बनाई गई पेंटिंग मन मोह रही हैं , एवं जमात ही नाथ संप्रदाय की संवैधानिक व्यवस्था की बॉडी होती है जिसके द्वारा शंखाढाल कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा .
अभी तक लगभग 800 से 1000 साधु इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आगरा में आ चुके हैं जो की विभिन्न जगहों में अभी रुके हुए हैं एवं शाम को राजू बावरा के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा और रात्रि में जमात और सिद्ध पुरुषों के द्वारा शंखाढाल कार्यक्रम की पूजा रात 11:00 बजे से सुबह ब्रह्म मुहूर्त तक की जाएगी उसके बाद उपदेशी साधु संत दर्शन करेंगे
फिर सुबह भक्तो के लिए समाधी दर्शन खुलेंगे
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026