आगरा। इनर रिंग रोड पर आज तड़के एक बस पलट जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात के अंधेरे में हुए इस हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई थी। चारों को उपचार के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को वापस उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया है। बस करीब 60 यात्री सवार थे।
यह हादसा इनर रिंग रोड के रहनकला टोल प्लाजा के पास हुआ। तड़के करीब तीन बजे दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस पर ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और वह पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मची तो पास ही स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए।
टोलकर्मियों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने पलटी बस से लोगों को बाहर निकाला। जिन चार लोगों को चोटें आई थईं, उन्हें पुलिस ने तुरंत एसएन हॉस्पिटल भिजवाया।
घायलों में एत्मादपुर गोंडा की रहने वाली 65 वर्षीय चंद्रकाली, 78 वर्षीय राधे निषाद और एक 4 वर्षीय कृष्ण की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया था।
यह हादसा टोल प्लाजा के नजदीक हुआ, इसलिए पलटी बस के यात्रियों को जल्दी ही मदद मिल गई। अगर किसी दूसरी जगह पर हुआ होता तो पुलिस को ही बहुत देरी से खबर मिल पाती।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी में टिकट और सीट का झांसा देकर टीटीई ने चलती ट्रेन में युवती से किया दुष्कर्म, स्टेशन पर उतरकर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस - February 18, 2026
- UP बोर्ड परीक्षा 2026 का शंखनाद: 53 लाख से अधिक छात्र दे रहे ‘अग्निपरीक्षा’, पुष्पवर्षा और तिलक लगाकर केंद्रों पर हुआ स्वागत - February 18, 2026
- Agra News: सरस्वती विद्या मंदिर में ‘डायरिया से डर नहीं’ की गूंज: पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे बचाव के संदेश, कार्तिक रहे अव्वल - February 18, 2026