आगरा: अछनेरा थाना क्षेत्र के हंसेला गांव में मंगलवार की सुबह युवक की घुड़चढ़ी के दौरान लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने गांव में घुड़चढ़ी की रस्म न करने की बात कही। धमकी दी कि परिणाम अच्छा नहीं होगा। इससे दूल्हा पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद घुड़चढ़ी की रस्म पूरी कराई गई।
हंसेला गांव में दलित युवक की घुड़चढ़ी की तैयारी चल रही थी। महिलाएं मंगल गान गा रहीं थीं। दूल्हा घोड़ी पर बैठकर निकलने लगा। यह दबंगों को नागवार गुजरा। गांव के कुछ दबंगों ने घुड़चढ़ी करने से मना कर दिया।
हालांकि दबंगों के कुछ स्वजातीय लोगों ने ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन वे अपनी दबंगई के आगे मानने को तैयार नहीं थे। इसी दरम्यान दूल्हे के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबंगों में से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करवाई गई।
थाने पहुंचे गांव के सम्भ्रांत लोगों के बीच दबंगों ने अपनी गलती मान ली। इसके बाद समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की वजह से मामला बिगड़ने से पहले काबू कर लिया गया। घुड़चढ़ी रोकने का वीडियो वायरल हो रहा है।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026