आगरा: डॉ भीमराव अंबेडकर इस समय राजनीति का मुख्य केंद्र बिंदु बने हुए हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ भीमराव अंबेडकर पर कुछ ऐसी टिप्पणी की कि उनके खिलाफ विपक्षी राजनीतिक दलों ने मोर्चा खोल दिया है। गृहमंत्री अमित शाह विरोध के चलते सुर्खियों में है तो अन्य राजनीतिक दल बाबा साहब पर की गयी टिप्पणी को लेकर अमित शाह के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में है।
मंगलवार को बसपा जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। यह उसका जंगी प्रदर्शन था और अब तक हुए प्रदर्शन में सबसे बड़ा प्रदर्शन था सैकड़ो की संख्या में बसपा कार्यकर्ता यहां प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे सभी के हाथ में बाबा साहब की फोटो लगी हुई थी और सभी लोग गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे।
लगभग 1 घंटे तक बसपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर डटे रहे। आलम यह था कि बसपा कार्यकर्ता उसे जिला मुख्यालय पूरी तरह से भरा हुआ था तो इस बीच जिलाधिकारी आगरा की गाड़ी भी फस गई इसके बाद ऑफिस पहुंचने के लिए उन्हें गाड़ी से उतरना पड़ा और कुछ दूर पैदल चलकर ऑफिस पहुंचना पड़ा।
इस जंगी प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदय के नाम और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्यवाही और इस्तीफा देने की मांग की।
लंबे समय बाद बसपा ने सड़कों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं की भीड़ दर्शा रही थी कि अभी भी पार्टी का जनाधार बरकरार है।बसपा के प्रदर्शन के चलते कलक्ट्रेट के आसपास जाम के हालात बन गए हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- उत्तराखंड में भारी बारिश, चारधाम यात्रा रोकी गई, यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटा, 9 मजदूर लापता - June 29, 2025
- Agra News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर के सभी 1760 बूथों पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे भी रोपे - June 29, 2025
- जल की बूंद-बूंद पर संकट: नीतियों के बावजूद क्यों प्यासी है भारत की धरती? - June 29, 2025