आगरा: थाना फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत गांव दूरा में होली से दो दिन पहले ही यहां रखी होलिका में आग लगाने से आक्रोश फैल गया। आरोप है कि शराब के नशे में बाइक सवार युवकों ने दो जगह रखी होली में आग लगा दी। बुधवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत कराया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ग्राम दूरा में लोधी राजपूत धर्मशाला के सामने और टीकरी अरहेरा चौराहे पर होली रखी गई थी।
मंगलवार रात को दस बजे शराब के नशे में तीन बाइक सवार यहां आए और उन्होंने होलिका में आग लगा दी। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया गया है कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया। काफी समझाने के बाद जाम खुलवाया गया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- शंकराचार्य पर FIR करने वाला प्रेमानंद महाराज को भी बना चुका है निशाना, दिनेश फलाहारी महाराज ने PM मोदी से की CBI जांच की मांग - February 24, 2026
- गोरखपुर एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और नस्लीय टिप्पणी, मेघालय के सीएम संगमा ने यूपी सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग - February 24, 2026
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026