आगरा- आर्थिक तंगी से जूझ रहे 45 वर्षीय शौकत अली ने रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुबह के समय छत पर बने शौचालय में शौच को गए दूसरे कारीगर ने शव लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुँची ट्रांसयमुना थाना पुलिस ने मौके से मृतक के खून से सने कपड़े और ब्लेड बरामद किया। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना ट्रांसयमुना के राहुल नगर टेडी बगिया,हाथरस रोड पर इकबाल की शीशा कटिंग की फैक्ट्री है। दो से तीन माह पूर्व उनके यहाँ शौकत पुत्र मुनव्वर अली निवासी शाह नगर बंबा शीशा कारीगर के रूप में काम किया करता था। वर्तमान में वह कमला नगर क्षेत्र में काम कर रहा था।
स्थानीय लोगो ने बताया कि बुधवार रात्रि 11:30 बजे नशे की हालत में वह फैक्ट्री पहुँचा। मृतक का पैंट खून से सना हुआ था और पैरों से खून बह रहा था। उसने बताया कि घरवालों से उसका झगड़ा हो गया है। उसका फ़ोन भी ले लिया है। काफी मना करने के बाद भी जब वह नही माना तो उसको सोने के लिए फैक्ट्री की छत पर भेज दिया।
गुरुवार की सुबह छत पर बने बाथरूम में शौच करने गए कारीगर ने उसका शव रस्सी के फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ा। चीख सुनकर मोहल्ले पड़ोस के अन्य लोग भी पहुँच गए। खून से लतपथ उसके कपड़े सीढी पर टंगे हुए थे।
सूचना पर ट्रांसयमुना थाना पुलिस और टेडी बगिया चौकी इंचार्ज ऋषि कुमार मौके पर पहुँच गए। परिजनों को सूचना दे दी गई थी। मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
परिजनों ने बताया कि वह मूल रूप से गंजडुंडवारा, जिला एटा के निवासी थे। पिछले 30 वर्षों से किराये के मकान में रहकर गुजारा कर रहे थे। मृतक शौकत के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं जिनमे से पाँच बच्चो की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक शौकत नशे का आदि था जिसके चलते आए दिन घर मे क्लेश हुआ करती थी।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026