आगरा: भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं के होर्डिंग शहर में कई स्थानों पर फाड़ दिए गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बांग्ला देश के संदर्भ में दिए गए बयान “बंटेंगे तो कटेंगे….” को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी समर्थन मिलने के बाद शहर में भाजपा नेताओं द्वारा अनेक स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए जिनमें दीपावली की बधाई के साथ ‘बंटेंगे तो कंटेंगे…’ नारा भी लिखा हुआ है। मंगलवार रात कुछ स्थानों पर इन होर्डिंग्स को फाड़ दिए जाने के मामले सामने आए।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना ताजगंज की बसई चौकी में होर्डिंग्स फाड़े जाने की शिकायत की। एक पोस्टर फतेहाबाद रोड पर लगा था, जिसे फाड़ने की शिकायत की गई। पोस्टर में जिस जगह नाम थे, उन नामों को फाड़ दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि ऐसी हरकत करने वालों की पहचान की जा सके।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन मीडिया से कहा कि ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ स्लोगन के साथ अगर किसी ने भी होर्डिंग लगाया है, तो इससे संगठन का लेना-देना नहीं है। भाजपा संगठन की ओर से कोई गाइड लाइन नहीं आई है। किसी ने होर्डिंग लगाया है तो यह उसकी इच्छा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक बैठक के दौरान संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मुख्यमंत्री योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे…’ वाले बयान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा- हिंदुओं को तोड़ने का काम किया जा रहा है। लोक कल्याण के लिए हिंदू एकता जरूरी है।
योगी आदित्यनाथ ने विगत 22 अगस्त को पहली बार इस नारे का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह नारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के संदर्भ में दिया था।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026