आगरा: देश के दो पर्यटन नगरों उदयपुर और आगरा को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन का आज शुभारंभ हो गया। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से उदयपुर सिटी स्टेशन के मध्य चलेगी। आगरा कैंट स्टेशन से जैसे ही यह ट्रेन उदयपुर के लिए रवाना हुई तो एक बड़ा हादसा होने से बच गया एक यात्री की बेवकूफी की वजह से उसकी जान जा सकती थी।
चलती ट्रेन में चढ़ने का किया प्रयास:-
आगरा कैंट स्टेशन से वंदे भारत उदयपुर के लिए रवाना हो गई थी जैसे ही ट्रेन रवाना हुई एक व्यक्ति अपना सामान लेकर उसके पीछे दौड़ने लगा दौड़ते दौड़ते युवक ने ट्रेन को पकड़ लिया लेकिन चढ़ने के चलते वह गिरा और उसके पर तीन और प्लेटफार्म के बीच में आने से बच गए। इस दौरान युवक घसीटा भी। यह दृश्य देखकर तुरंत क्रयू स्टाफ ने ब्रेक लगा दी और गाड़ी रुक गई तब जाकर युवक की जान बची नहीं तो आगरा कैंट से उदयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ पर ही हादसा हो जाता।
मौके पर मौजूद लोगों ने कहा बड़ी बेवकूफी:-
ट्रैक पर दौड़ती वंदे भारत ट्रेन को पकड़ने के चलते युवक संभल नहीं पाया और लोग उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वह गिर भी गया था यह दृश्य देखकर लोग सहम भी गए थे। गाड़ी रुकने पर युवक की जान बची और फिर इसके बाद लोग कहने लगे कि आखिरकार पढे लिखे लोग भी इस तरह की बेवकूफी क्यों करते हैं। चलती ट्रेन में चढ़ना अपनी जान को हथेली पर रखना है और अपनी जान से खिलवाड़ करना है इसमें रेलवे की क्या गलती है जब आप खुद ही अपने आप को मौत की ओर धकेल रहे हो।
8 घंटे 45 मिनट में पहुंचेगी उदयपुर:-
जानकारी के मुताबिक आगरा कैंट से उदयपुर सिटी स्टेशन के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन दोनों स्टेशनों की मध्य की दूरी को 8 घंटा 45 मिनट में पूरी करेगी आगरा रेल मंडल की प्यारो प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 20981 और 20 982 उदयपुर सिटी आगरा कैंट उदयपुर सिटी वीकली वंदे भारत ट्रेन सोमवार से अपना सफर शुरू कर देगी।
ट्रेन उदयपुर सिटी स्टेशन से सुबह 5:45 से रवाना होगी और 2:30 आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी आगरा कैंट स्टेशन से दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी और रात 11:45 पर उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी उदयपुर आगरा कैंट वंदे भारत ट्रेन में पहले दिन यात्रियों की अच्छी खासी भी देखने को मिली इससे पूर्व में आगरा को दो वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी हैं
रिपोर्टर- सतेंद्र कुमार
- वाराणसी: गंगा की लहरों पर ‘शराब और चिकन पार्टी’ का वीडियो वायरल, भाजपा पार्षद की नाव पर हुई करतूत; 5 गिरफ्तार - June 23, 2026
- आगरा के बटेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा: यमुना में स्नान करने गए मैनपुरी के 18 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव - June 23, 2026
- आगरा के भगवान टॉकीज चौराहा पर कोचिंग सेंटर में धुएं से मचा हड़कंप, इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा - June 23, 2026